एक दूसरे पर इलजाम लगा जनता को भरमा रहे दोनो टीएसआर: हरीश रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी हरिद्वार कुंभ कोरोना टेस्ट घोटाले को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कुंभ महापर्व में हुए जांच फर्जीवाड़े से उत्तराखंड कलंकित हुआ है। ऐसा लग रहा है राज्य में बीजेपी की नहीं,त्रिवें और तीरथ जी की सरकार चल रही है। दोनों टीएसआर एक-दूसरे पर दोषारोपण कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उत्तरखंड भाजपा लुकाछुप्पी खेलना बंद करे नहीं तो हरिद्वार से एक बड़ा तूफान उमड़ेगा। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अत्यधिक घातक रही और इसका सबसे बड़ा कारण अब समझ में आ रहा है। जब जांचों में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है तो, संक्रमण नहीं फैलेगा तो क्या फैलेगा और जब फैलेगा, बंड़े पैमाने पर फैलेगा और फिर घातक भी होगा। उत्तराखंड के लोगों के अकाल कालकलवित होने का जवाब कौन देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.