After Header-1

ड्यूटी पर शहीद हुए छह कर्मियों के परिवार को एक-एक करोड़ देगी दिल्ली सरकार 

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय वायुसेना , दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस के छह कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा , दिल्ली सरकार हर उस सैनिक की बहादुरी का सम्मान और सम्मान करती है जिन्होंने लोगों और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस, रक्षा, अर्धसैनिक बलों और अन्य बलों के उन कर्मियों के लिए वित्तीय सहायता शुरू की, जो हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

दिल्ली सरकार ने ड्यूटी पर अपनी जान गंवाने वाले जिन छह कर्मियों को एक-एक करोड़ रूपयों की अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की है , उनमें एसीपी संकेत कौशिक (दिल्ली पुलिस), एनसी (ई) राजेश कुमार (आईएएफ), फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुनीत मोहंती (आईएएफ), स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार (आईएएफ), कांस्टेबल विकास कुमार ( दिल्ली पुलिस) और प्रवेश कुमार (नागरिक सुरक्षा) शामिल हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.