After Header-1

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पहुंचकर उनके बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे दुखद समय में संवेदना और साथ ही सबसे बड़ा संबल होता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग और संबल का भरोसा दिया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.