आप ने 6 विधानसभाओं में भेजा कोरोना बचाव की सामग्री

 नि :शुल्क सेवा कर रहे हैं चिकित्सक : अरविंद वर्मा

कोटद्वार। आम आदमी पार्टी द्वारा जिला-पौड़ी गढ़वाल की सभी छः विधानसभाओं के लिए थर्मल स्क्रेनिंग, आक्सोमीटर, सेनेटाइजर व मेडिकल किट (दवाइयां) कोटद्वार से रवाना की गयी और आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा तथ सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र जजेडी की देख-रेख में सभी छः विद्यानसभाओ के लिये सामग्री को सभी विधानसभाओं जिसमे यमकेश्वर, लैन्सडॉउन, चौबट्टाखाल, पौड़ी व श्रीनगर की विधानसभाओं में भेज दी गई।

आप के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने बताया कि मेडिकल किट्स में चिकित्सकों ने फोन नंबर दिए गए हैं जिससे कोई भी व्यक्ति डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ व अपना उपचार करा सकते हैं। ताकि कोविड-19 की महामारी से बचा जा सके।

प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा मे ने बताया की आम आदमी पार्टी द्वारा घर-घर जाकर उक्त मेडिकल किटस के माध्यम से आम आदमी के कार्याकर्ता पूरे उत्तराखण्ड वासियों की थर्मल स्क्रेनिंग से शरीर का तापमान जॉच करेंगे व साथ ही आक्सोमीटर से आक्सीजन लेवल देखेंगे। साथ ही मेडिकल किटस में दिये गये डॉक्टर से नम्बर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर स्वास्थ्य का लाभ ले सकेंगे ।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक नि: शुल्क सेवा भी कर रहे हैं। आदमी पार्टी के द्वारा सेक्टर प्रभारी के माध्यम से 24 सदस्यीय टीम जॉच करने के लिये बनाई गयी है उसमें आम आमदी पार्टी कोटद्वार के भास्कर बुडाकोटि, राजेश जखमोला, सरेन्द्र सिह, सुशील कुमार, प्रदीप नेगी, विजेन्द्र भारद्वाज, मोहित चैधरी, तनुज रावत, संजय बर्थवाल, जीवन जलाल, देवेन्द्र अधिकारी, सुभाष चाल्र्स, मेहताब रावत, विरेन्द्र रावत, शिव प्रसाद धसमाना, डॉ. विनोद सांमन्त, अजय कुमार, अमित दानी, संजय नेगी, रचना देवी, सुबोध मंमगाई, उज्जवल, मुकेश, गौरव रावत आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.