झारखंड : कोरोना के 532 नये मरीज मिले, 1272 मरीज हुए ठीक

रांची।राज्य में लगातार कोरोना के मरीज घट रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा है । रिकवरी रेट भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। झारखंड में कोरोना से 1272 मरीज ठीक हुए है और 532 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से 11मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 60 ,बोकारो से 27,चतरा से 24देवघर से 22,धनबाद से28, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 52,गढ़वा से नौ, गिरिडीह से 17,गोड्डा से 12 ,गुमला से 25,हजारीबाग से 46,जामताड़ा से छह, खूंटी से 19,कोडरमा से13 ,लातेहार से 28,लोहरदगा से11, पाकुड़ से तीन, पलामू से दस,रामगढ़ से 12,साहेबगंज से 20 ,सरायकेला से 23,सिमडेगा से 49और पश्चिमी सिंहभूम से 15मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 11 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से सात, देवघर से एक, धनबाद से एक और पूर्वी सिंहभूम से दो मरीज मिले है।वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 338915 हो गया हैं। इनमें 7307 सक्रिय केस हैं जबकि 326597 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5011मरीज की अब तक मौत कोरोना से हुई हैं।

Leave a Reply