बिशन सिंह चुफाल ने गांवों में किया टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण 

देहरादून। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में  विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कोविड टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया।

चुफाल ने डीडीहाट विधानसभा के जौराज़सी, चोबाटी, दुनाकोट क्षेत्र में नए टीकाकरण केन्द्रों का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने जनपद के सभी दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र खोले जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने जनता को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी भी दी और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को सेनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीण विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.