After Header-1

कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन किया जाएः केंद्र सरकार

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया के बार में अहम जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि कम से कम एक हफ्ते तक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम हो और कुल आबादी के करीब 70 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका हो।

इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल्स का भी सख्ती से पालन किया जाए। इसके बाद ही जिलों में अधिकतर पाबंदियों में छूट दी जाए।

भारत के कोविड -19 टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि ‘प्रतिबंधों से धीरे-धीरे छूट दिये जाने से मामलों में तेजी नहीं आएगी। जिलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाये।

भार्गव ने कहा कि तीसरी लहर को रोकने के मामले में 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों को थोड़ा खोलना चाहिए।जिलों में पाबंदियों में ढील दिए जाने के बारे में भार्गव ने कहा कि ऐसे जिलों में एक हफ्ते तक संक्रमण दर पांच फीसदी से कम होनी चाहिए, 70 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का टीकाकरण हो जाना चाहिए और कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार करने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता होनी चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.