सुरक्षा बलों ने गंदेरबल के जंगलों से बरामद किया विस्फोट का जखीरा

श्रीनगर । आज सुरक्षा बलों ने कश्मीर के गंदेरबल नारानाग जंगल इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

इस दौरान ग्रेनेड , मेगजीन और एके 47 राइफल की 30 राउंड गोलियां तथा काफी संख्या में विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बता दें कि सुरक्षाबल इन दिनों कश्मीर घाटी में आतंकी ठिकानों और छुपे हुए आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.