ऑक्सीजन जमाखोरी मामला-तीन दिन की पुलिस हिरासत में नवनीत कालरा

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने ऑक्सीजन जमाखोरी मामले में कारोबारी नवनीत कालरा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

साकेत कोर्ट में नवनीत कालरा को दिल्ली पुलिस ने दोपहर तीन बजे  वर्चुअली पेश किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल गुरुग्राम के एक फॉर्म हाउस से नवनीत को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपी नवनित कालरा पर आरोप कभी संगीन है। जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जर्मनी के बताकर बेचे गए वह चीन निर्मित थे और बढ़िया तरीके से काम भी नहीं कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.