After Header-1

ओडिशा-बंगाल में कहर बरपा रहा Cyclone Yaas

कोलकाता। चक्रवाती तूफान यास ने बुधवार सुबह ही तट पर टकराने के साथ उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में भीषण कहर बरपाया है। इस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

ओडिशा-बंगाल में कहर बरपा रहा Cyclone Yaasतूफान के कारण अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तूफानन से प्रभावित अधिकांश इलाकों में हालांकि संचार सुविधा की समस्या बरकरार है। बंगाल में कई बांध क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कई जिलों में बाढ़ आ गई है। अब तक लगभग 15 लाख लोगों को निकाल सके हैं।

दीघा इलाके से 1.5 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तथा फंसे हुए अन्य लोगों के बचाव का काम जारी है। जिला स्तर तक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के जरिये जिलाधिकारियों के संपर्क में भी हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्थिति से निपटने के लिए 10 जिलों में सैनिकों को तैनात किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.