बाबा रामदेव का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल,कहा-किसी के बाप में दम नहीं जो रामदेव को अरेस्ट कर सके

देहरादून। योगगुरु स्वामी बाबा रामदेव का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में बाबा रामदेव बोले रहे है क‍ि किसी के बाप में दम नहीं जो रामदेव को अरेस्ट कर सकता है । बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर इसी विवाद के चलते अरेस्ट बाबा रामदेव ट्रेंड कर रहा था। जिसके जवाब में बाबा रामदेव की यह टिप्पणी की।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रामदेव को मानहानि का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि बाबा अपने बयान के लिए 15 दिनों के भीतर माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ 1000 करोड़ रुपए का दावा ठोकेगा। डॉक्टरों के संगठन ने मांग की है कि रामदेव को इस बयान के खिलाफ लिखित में माफी मांगनी होगी।

वायरल वीडियो में आईएमए पर तंज कसते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अरेस्ट तो उनका बाप भी नहीं कर सकता संत रामदेव को, लेकिन वह एक शोर मचा रहे हैं कि ‘क्विक अरेस्ट स्वामी रामदेव। बाबा रामदेव ने कहा कि वह ट्रेंड चलाते रहते हैं। अब अपने लोगों को भी ट्रेंड चलाने की प्रैक्टिस हो गई है। इस दौरान रामदेव ने ताली बजाई और हँसते हुए कहा कि आप ट्रेंड में हमेशा ही टॉप पर पहुँच जाते हो इसके लिए आपको बधाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.