After Header-1

अपने सरकारी आवास को तेजस्वी ने बना डला कोविड केयर सेंटर 

पटना: बिहार में कोरोना की महामारी से लोग परेशान हैं। राहत की बात यह है की कोरोना संक्रमण दर में कमी आई है। वहीं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर  में बदल दिया है। यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी ।

तेजस्वी यादव ने कहा की कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस सकारात्मक पहल का स्वागत कर मानवीय हित में नियमानुसार इस कोविड केयर केंद्र का संचालन करेगी।कोविड केयर सेंटर के संचालन और अग्रेतर कारवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र  लिखा है। मुख्यमंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गयी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.