After Header-1

कोरोना पीड़ितों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जुटाए 22 करोड़, खरीदे 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर

300×250 ADS-1

मुंबई। कोरोना से भारत की स्थिति भयंकर होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  काफी चिंतित है और विदेश में बैठे-बैठे मदद भी पहुंचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा गिव इंडिया के जरिए भारत की मदद करने में जुटी हुई हैं। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और लोग इस नेक पहल में उनका साथ दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जरूतमंद लोगों की मदद के लिये 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर खरीदा है और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ति भी की है।

300×600 ADS-2

कोरोना पीड़ितों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जुटाए 22 करोड़, खरीदे 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडरप्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम इस बात की जानकारी दी है और साथ ही फंड जुटाने में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने लिखा,  जिन्होंने भी दान किया और इस एक्शन को सक्सेसफुल बनाया उन सबका धन्यवाद।कृप्या जान लें, आप सब ने जिंदगियां बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ रुपये कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.