After Header-1

कोरोना से कांग्रेस सांसद राजीव सातव निधन, मोदी ने व्यक्त किया शोक

नयी दिल्ली। कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव का कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव का पिछले कुछ दिनों से पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सोनिया, गांधी तथा  प्रियंका ने  व्यक्त किया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  ने राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि  उन्होंने एक विश्वसनीय मित्र और सच्चा सहयोगी खो दिया है।

श्रीमती गांधी ने  शोक  संदेश में सातव के निधन को निजी क्षति बताते हुए कहा कि वह दायित्वों का निर्वहन  समर्पण, जिम्मेदारी और परिश्रम से करने पर विशास करते थे और इसी निष्ठा के बल  उन्होंने जमीन से राजनीति करते हुए महज़ 46 साल की उम्र तक कई महत्वपूर्ण पदों पर  काम किया।

मोदी ने सातव के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री  ने  सातव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा,  संसद के मेरे मित्र श्री राजीव सातव जी के निधन से व्यथित हूं। वह बहुत क्षमता वाले उभरते हुए नेता थे। उनके परिवारजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.