राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब

नयी दिल्ली। देश में कोरोना से बिगड़ते हालातों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार  निशाना साधा।  गांधी ने वैक्सीन, ऑक्सीजन और सेंट्रल विस्टा जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

गांधी ने कोरोना वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवा आदि की कमी को लेकर श्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा ,  वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री के फोटो।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नेता पिछले कई दिनों से देश में कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी कोरोना के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि  भाजपा सरकार अपने खराब प्रदर्शन से और कुप्रबंधन से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर उंगली उठा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.