आईएएस एसोसिएशन देगी CM राहत कोष में एक दिन का वेतन

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोविड-19  से जंग में सहयोग के लिए उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी आगामी तीन माह तक प्रतिमाह अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।

उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वेतन कटौती के फैसले की जानकारी दी है।

यह धनराशि कोरोना संक्रमण से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। वित्त सचिव को लिखे पत्र में श्रीमती मनीषा ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से जंग में सहयोग के लिए आईएएस उत्तराखंड के समस्त अधिकारियों की आगामी तीन माह तक यानी मई, जून और जुलाई के वेतन से प्रत्येक माह एक दिन के वेतन की कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.