हावड़ा के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद का निधन

हावड़ा : हावड़ा के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद यादव  का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अस्वस्थता के कारण वह पिछले कुछ महीनों से बिहार के बक्सर स्थित अपने पैतृक आवास पर रह रहे थे। पिछले तीन दशकों से वह हावड़ा जिले की समस्याओं को अपनी लेखनी के जरिये उठाते रहे। वह विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़े थे। उनके निधन पर हिंदी, बांग्ला, उर्दू एवं अंग्रेजी के पत्रकारों, विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

ईश्वर से यही कामना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले तथा उनके परिजनों को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.