After Header-1

केरल में कोरोना से हालात बदतर, CM विजयन ने किया 8 से 16 मई तक लॉकडाउन का ऐलान

300×250 ADS-1

नई दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के निरंतर बढ़ते मामलों के बाद केरल की पिनरई विजयन सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। सीएम पिनराई विजयन ने कहा है कि 8 मई को सुबह 6 बजे से 16 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

राज्य के सीएम पिनराई विजयन ने स्थिति को गंभीर करार देते हुए कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। राज्य सरकार ने जमीनी हालत से निपटने के लिए मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों और सरकारी अधिकारियों की तैनाती कर बढ़ते संक्रमण के खिलाफ उपायों को मजबूत करने का निर्णय लिया है।

300×600 ADS-2

सीएम विजयन ने  अधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना महामारी के हालात की समीक्षा करने के बाद कहा था कि वार्ड स्तर की समितियों को मजबूत करने के निर्देश दिए जा रहे हैं और इलाके के मेडिकल स्टूडेंट्स को रैपिड एक्शन टीम में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी न होने को लेकर केरल के मेडिकल स्टाफ और सरकार की प्रशंसा की थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.