After Header-1

प्रधानमंत्री ने की वाराणसी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की रविवार को समीक्षा की और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से लोगों की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए सरकार के साथ समाज का सहयोग जरूरी है।एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने  ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इसका पूरी तरह से पालन किया जाना ठीक उसी तरह जरूरी है, जिस तरह से संक्रमण की पहली लहर को काबू किया गया था।

स्थानीय अधिकारियों और जनता के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रशासन से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे एहतियाती उपायों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान की जरूरत को रेखांकित किया और प्रशासन से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के बीच इस संबंध में जागरुकता फैलाने को कहा।उन्होंने कहा कि बिस्तरों, आईसीयू और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है।उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रशासन ने जिस तरह तेजी के साथ काशी कोविड रिस्पांस सेंटरह् स्थापित किया है, उतनी ही तेजी से बाकी कदम भी उठाए जाने चाहिए।स दौरान उन्हें प्रशासन द्वारा बनाए गए तंत्र जिसमें संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, घरों में पृथक-वास में रह रहे लोगों के लिए कमान एवं नियंत्रण केन्द्र और एंबुलेंस सेवा के लिए फोन नंबर जारी करना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि 1,98,383 लोगों को टीके की पहली खुराक और 35,014 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.