ममता बनर्जी ने तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

कोलकाताः ममता बनर्जी ने आज तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले

ली है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। ममता एक बार फिर बंगाल की

मुख्यमंत्री बन गई हैं। उधर, बंगाल की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बीजेपी धरना प्रदर्शन कर

रही है। बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या और मकान तोड़ने का आरोप टीएमसी

कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

इस बीच, ममता बनर्जी ने कहा कि कानून और व्यवस्था पिछले तीन महीनों से चुनाव

आयोग के कंट्रोल में थी। मैंने अभी शपथ ली है और यह सुनिश्चित करूंगी कि राज्य में

शांति बनी रहे। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, मैं ममता जी

को उनके तीसरे कार्यकाल की बधाई देता हूं। हमारी प्राथमिकता यह है कि हमें हिंसा का

अंत करना चाहिए, जिसने बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित किया है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि सीएम तत्काल आधार पर कानून के शासन को बहाल करने के

लिए सभी कदम उठाएंगी।उधर, कोलकाता के बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय

अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘जैसे-जैसे नतीजे आए हैं वैसे-वैसे यहां राजनीतिक हिंसा का

तांडव देखने को मिला है।

यह लड़ाई हम निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे। जो तस्वीरें मैंने विभाजन के समय देखी थी वे

ताजा होती दिख रही थीं। जिनको रक्षा करनी चाहिए वे ही इस हिंसा के तांडव के

जिम्मेदार लोग हैं। ऐसे लोग शपथ लें, प्रजातंत्र में सबको शपथ लेने का अधिकार है

लेकिन हम भी शपथ लेते हैं कि बंगाल की धरती से राजनीतिक हिंसा खत्म करेंगे।एक

तरफ गवर्नर ने दीदी को तीसरी बार राज्य के सीएम के तौर पर शपथ दिलाई तो उससे

कुछ वक्त पहले ही उन्होंने एक ट्वीट किया।

गवर्नर जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘ममता बनर्जी, कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल

पुलिस से मसले को उठाने के बाद भी राज्य में चुनाव के बाद जारी हिंसा थम नहीं रही है।

इस तरह की हिंसा लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.