After Header-1

UP ऑक्सीजन प्लांट में हुआ हादसा, रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट , दो का मैत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में एक बड़ा हादसे हुआ।  ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट  हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत  हो गई है, वहीं 5 घायल हो हुए है। एक और शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 3 हो गई है।

CM योगी ने  दुर्घटना पर  लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी ने  दुर्घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के कारण ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ गई है। अस्पतालों में सिलेंडर न होने के कारण लोग खुद भरवा कर ला रहे हैं।उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 25,770 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,368,183 हो गई. 351 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.