IED ब्लास्ट से नक्सलियों ने जवानों से भरी बस उड़ाया, पांच जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में  नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है।5 जवान शहीद हो गये हैं। नक्सली ब्लास्ट  में 14 जवान गंभीर रूप से घायल और दो जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए बोदली तथा कड़ेमेटा  शिविर से पुलिस दल को रवाना किया गया था। दल में डीआरजी नारायणपुर के 90 जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद करीब 3.10 बजे कड़ेमेटा शिविर का बल वापस शिविर पहुंचा। बाद में डीआरजी नारायणपुर का बल नारायणपुर मुख्यालय के लिए वापस रवाना हुआ।घटना के बाद छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने  राज्य में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज करने का आदेश दिया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हरगांव—कड़ेनार मार्ग पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस को उड़ा दिया है। इस घटना में वाहन चालक करन देहारी, प्रधान आरक्षक पवन मंडावी, जयलाल उइके, आरक्षक सेवक सलाम और सहायक आरक्षक विजय पटेल शहीद हो गए हैं तथा 13 अन्य जवान घायल हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.