कोरोना से महामंडलेश्वर की मौत, दून के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

देहरादूनः कोरोना का संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है वायरस भी उतना ही अधिक घातक हो रहा है। प्रदेश में कोरोना से एक महामंडलेश्वर की मौत भी हो गई है। इससे हडक़ंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित होने की वजह से अखिल भारतीय निर्वाणी अखाड़े के 65 वर्षीय महामंडलेश्वर देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सांस में तकलीफ व बुखार की शिकायत होने पर उन्हें बीती 12 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह चित्रकूट से हरिद्वार महाकुंभ में आए हुए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। कोरोना से महामंडलेश्वर की मौत से हरिद्वार स्थित बैरागी संतों की छावनी में हड$कंप मच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.