After Header-1

उत्तराखंड में टूटा संक्रमण का रिकार्ड, मिले सर्वाधिक 2022 नए मामले, नौ की मौत

  • देहरादून में 914, हरिद्वार में 613, नैनीताल में 156 व यूएसनगर में 131 लोग मिले संक्रमित
  • कोरोना के एक्टिव केस बढक़र साढ़े 12 हजार, बिगडऩे लगी व्यवस्थाएं

देहरादून: उत्तराखंड में संक्रमण ने अब तक के सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ दिए हैं।  संक्रमण के सर्वाधिक 2220 नए मामले मिले हैं। वहीं नौ संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले पिछले साल 19 सितंबर 2020 को एक दिन में 2078 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा एक लाख 16 हजार 244 तक पहुंच गया है। यद्यपि कुल संक्रमितों में से 99777 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि कोरोना के एक्टिव मामले भी बढक़र 12 हजार 484 तक पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 182 मरीजों की मौत भी अब तक राज्य में हो चुकी है।

विभिन्न अस्पतालों से आज 397 संक्रमित मरीज ठीक हुए

आज भी नौ संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में तीन, कैलाश अस्पताल व काशीपुर स्थित उजाला अस्पताल में दो-दो तथा हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट व एम्स ऋषिकेश में एक-

एक मरीज की मौत हुई है।इधर, विभिन्न अस्पतालों से आज 397 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को अलग-अलग लैबों से 38 हजार 6111 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 2020 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 36391 की निगेटिव आई है। देहरादून में फिर कोरोना बम फूटा है। यहां पर आज 914 लोग संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी 613 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं नैनीताल में 156 व ऊधमसिंहनगर में 131 लोग संक्रमित मिले। पहाड़ में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसारने लगा है। पौड़ी में आज 15 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा टिहरी में 79, अल्मोड़ा में 55, रुद्रप्रयाग में 49, पिथौरागढ़ में 29, चंपावत में 26, चमोली में 25, उत्तरकाशी में 23 व बागेश्वर में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.