After Header-1

कुम्भ मेला क्षेत्र के अंतर्गत लगी आग, 40 झोंपडीया जल कर राख

मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला क्षेत्र अंतर्गत, एक झोंपड़ी में लगी आग से लगभग 40 झोंपड़ियों राख हो गईं। अग्निशमन वाहनों से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में किसी जन या पशु हानि की सूचना नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल मौके पर पहुंच स्थिति का अवलोकन किया। अपर मेला अधिकारी डाक्टर ललित नारायण मिश्र ने  बताया कि  कैंप क्षेत्र के बाजरीवाला स्थित एक झोंपड़ी में खाना बनाते समय आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने आसपास की अन्य झोंपड़ियों को भी अपना शिकार बना लिया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल के छह वाहनों को तत्काल मौके पर भेज, आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में कोई जन, पशु हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि धन हानि के सम्बन्ध में परीक्षण किया जा रहा है। उधर, अग्निकांड की सूचना पर राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल भी अग्निकांड स्थल पर पहुंच गये और उन्होंने स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने के लिये निर्देश दिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.