After Header-1

देश में महाशिवरात्रि की धूम, हरिद्वार, काशी, प्रयागराज में शिव भक्तों ने पवित्र नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर  देश के कई राज्यों में लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं, हरिद्वार, काशी, प्रयागराज में शिव भक्तों ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी भी लगाई है। इस खास दिन पर हरिद्वार के कुंभ मेले में शाही स्नान हो रहा है। इस वक्त भक्तगणों की भारी भीड़ वहां देखने को मिल रही है, हालांकि कोरोना से बचने की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है लेकिन शिवभक्तों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल प्रशासन रख रहा है। पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है।इतना ही नहीं, मंदिरों के बाहर भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आज कुंभ का पहला शाही स्नान भी होना है। इस वर्ष यह पर्व धनिष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। जिस का महत्व अपने आप में बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। क्योंकि इस दिन बृहस्पतिवार के साथ-साथ शिव योग भी बन रहा है। जिसके कारण दिन महाशिवरात्रि का व्रत पूजन करने से भगवान शिव की आराधना में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और अश्वमेध यज्ञ करने के समान फल प्राप्त होगा।सनातन संस्कृति और परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर काले तिलों के साथ स्नान किया। उसके बाद व्रत का पालन करते हुए भगवान शिव की विधिवत पूजा की। पूजन के समय शिव कथा और शिव सहस्रनाम स्तोत्र और शिव स्तोत्र आदि का पाठ किया। इस दौरान हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाट हर हर महादेव के जयकारों और शिव स्तोत्र के पाठ से गुंजायमान रहे।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.