After Header-1

बंगाल विस चुनाव : भाजपा ने जारी की 13 और उम्मीदवारों की सूची

विवाद के बाद चौरंगी विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बदला

  • पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा को मिला टिकट

कोलकाता। भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 13 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें तीन सीटों पर उम्मीदवारों को बदला भी गया है। जाने-माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी अब अलीपुरद्वार की जगह बालुरघाट से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें पहले अलीपुरद्वार से टिकट दिया गया था। वहीं, कोलकाता की रासबिहारी सीट से भाजपा ने सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा (रिटायर्ड) को उम्मीदवार बनाया है। जबकि चौरंगी विधानसभा सीट से शिखा मित्रा चौधरी के बदले देवव्रत मांझी को टिकट दिया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, पांचवें चरण के उम्मीवारों में कलिम्पोंग से सुभा प्रधान, दार्जिलिंग से नीरज तमांग जिंबा और कर्सियांग विधानसभा सीट से बिष्णु प्रसाद शर्मा को टिकट दिया है। इसके अलावा छठे चरण के लिए पांच नामों की सूची जारी की गई है, जिसमें सुभाष सिन्हा- करनदिघी, अमित कमार कुंडू- इटाहार, विश्वजीत दास- बागदा (एससी), अशोक कृतोनिया- बनगांव उत्तर (एससी), और सुब्रतो ठाकुर- गायगाट (एससी) सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा काशीपुर- बेलगछिया सीट से शिवाजी सिंह राय को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि उक्त सीट से अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

चौरंगी सीट पर भाजपा की हुई थी किरकिरी

मालूम हो कि भाजपा ने चौरंगी विधानसभा सीट से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा को टिकट दिया था। पर शिखा मित्रा ने खुद टिकट मिलने पर आश्चर्य जताते हुए कहा था जब वो कांग्रेस में हैं, तो फिर उनसे बिना कोई बात किए टिकट कैसे दे दिया गया। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से भी इन्कार कर दिया था। इसके बाद काफी विवाद भी हुआ था। उनके इनकार के बाद भाजपा अब इस सीट से देवव्रत मांझी को मैदान में उतारा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.