कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आजाद अली गिरफ्तार, फोन एवं व्हाट्सएप पर अश्लील बातें करने आरोप

महिला ने पुलिस को की थी शिकायत

उत्तराखंड में सदसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से टिकट के दावेदार और पूर्व में प्रदेश सचिव रहे आजाद अली को सोमवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक बीमा कम्पनी में कार्यरत राजपुर रोड देहरादून निवासी महिला ने थाना कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी। इसमें कथित नेता आजाद अली द्वारा फोन एवं व्हाट्सएप पर अश्लील बातें करने के संबंध में जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

जिसके आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 119/21 धारा 354 (क)आईपीसी अंकित किया गया। महिला संबंधी अपराध होने के कारण आजाद अली पुत्र इस्लामुदिन निवासी भुड्डी थाना पटेल नगर देहरादून को तत्काल गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.