प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कृषक कृषि के प्रति संवेदनशीलः राज्यपाल

अन्नदाता 80 प्रतिशत गाँवो में निवास करता

Governor Baby Rani Maurya राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने देश के प्रसिद्ध पंतनगर स्थित प्रसिद्ध गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शिनी का उदघाटन कर इसकी शुरूआत की। राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि कृषि से जुड़ी उन्नतशील प्रजातियों व कृषि उपकरणों को किसानो को पहुंचाएं जिससे किसान इस तकनीक का लाभ लेकर अधिक उत्पादन कर अपनी आय दुगनी कर सकें। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कृषक कृषि के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हमारा अन्नदाता 80 प्रतिशत गाँवो में निवास करता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं किसानों को उनके उत्पादन का वाजिद दाम मिले और किसानों को कर्ज न लेना पड़े। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़ें:वन और जन की दूरी कम करने की पहल

जड़ी-बूटी के मामले में उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से समृद्ध

उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी के मामले में उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से समृद्ध है। बाहर की कम्पनिया जड़ी- बूटी से सम्बंधित उत्पाद तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना है तो जड़ी-बूटी से जुड़े उत्पाद तैयार करना होगा, इसके लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कृषक संवाद के दौरान प्रदेश में लगातार गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम कैसे जल का संरक्षण करे इस पर कार्य करने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी की कमी न हो। उन्होंने रासायनिक के बजाय जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने इस मौके पर पद्मश्री प्रेम चन्द्र शर्मा को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल द्वारा कृषि से सम्बंधित पुस्तकों का विमोचन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.