After Header-1

झामुमो बंगाल में  टीएमसी को दिया समर्थन

West Bengal Assembly Electionsपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा और भाजपा विरोधी मतों को बिखरने से बचाने के लिए उसने तृणमूल कांग्रेस  को समर्थन देने की घोषणा की है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  कहा कि टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में समर्थन के आग्रह को लेकर फोन किया था और पत्र भी लिखा था। इसके बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से भी चर्चा की गयी और पार्टी के अंदर विचार-विमर्श के बाद झामुमो ने वहां टीएमसी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतें देश भर में पांव पसार रही है, वैसी स्थिति में इन शक्तियों को स्थापित होने में एक कारण झामुमो भी न बन जाए, इसलिए यह फैसला लिया गया है। श्री सोरेन ने तीन-चार दिन पहले दिल्ली दौरे के क्रम में भी पत्रकारों से बातचीत में इस बात के संकेत दिये थे। वहीं, रांची लौटने के बाद उन्होंने पार्टी प्रमुख सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से बातचीत के बाद यह फैसला लिया। इससे पहले जब श्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में झामुमो की एक रैली में भाग लेने के बाद इसे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी माना जा रहा था। झामुमो की इस रैली पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा विरोधी मतों को रोकने का काम किया था इसलिए झामुमो को पहले अपने राज्य के लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.