After Header-1

पेट्रोल और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर की कटौती

पेट्रोल और डीजल पर कर में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की  पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की जो कि मध्यरात्रि से प्रभावी होगी। राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि इस कदम से लोगों को ईंधन की कीमतों में वृद्धि से कुछ राहत मिलेगी। मित्रा ने कहा, केंद्र पेट्रोल से कर के तौर पर 32.90 रुपये प्रति लीटर कमाता है, जबकि राज्य को केवल 18.46 रुपये मिलते हैं। डीजल के मामले में, केंद्र सरकार की कमाई 31.80 रुपये प्रति लीटर है जबकि राज्य के लिए 12.77 रुपये है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने उपकर लगाया है ताकि राज्यों को उनका हिस्सा नहीं देना पड़े, यह संघवाद की विशेषताओं के खिलाफ है। मित्रा ने एक सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार को योजना आयोग को फिर से लाना चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.