महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, सभी कार्यक्रमों पर रोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में  सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक होगी। ठाकरे ने  कहा कि राजनीतिक आंदोलन को अगले कुछ दिनों के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि उसमें भीड़ एकत्रित होती है।
महामारी राज्य में अपना सिर उठा रही है, लेकिन क्या यह एक और लहर है इसका पता 8 से 15 दिनों में चलेगा।  हो सकता है कि लॉकडाउन कोविड-19 का समाधान नहीं हो, लेकिन यह वायरस के चक्र को तोड़ने का एकमात्र विकल्प है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 उचित व्यवहार आवश्यक है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार कोरोनावायरस के खिलाफ युद्ध में मास्क एकमात्र ढाल है। ठाकरे ने कहा कि मास्क पहनें, अनुशासन बनाए रखें और लॉकडाउन से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।
मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन 1 मार्च को सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा।एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर अमरावती में लागू लॉकडाउन के अलावा अमरावती संभाग के अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल जिलों में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। अमरावती की जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर ने रविवार को कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी को काबू करने के लिए अमरावती में सप्ताह भर का लॉकडाउन लगाना आवश्यक था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.