हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत देने से किया इनकार

रांची:  हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया। चारा घोटाला के अलग अलग मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है, झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अब लालू प्रसाद यादव को फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा। उम्मीद की जा रही है कि लालू प्रसाद यादव अब अपनी जमानत के लिए देश की शीर्ष अदालत  सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.