After Header-1

मल्लिाकर्जुन खड़गे बने राज्यसभा में विपक्ष के नेता

राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे । राज्यसभा के सभापति ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दे दी है। तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया। कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले दलित नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। हालांकि 2019 में चुनावी हार के बाद उन्हें पार्टी की ओर से राज्यसभा भेज दिया गया था। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का स्थान लेंगे।
राज्यसभा सदस्य आजाद का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो गया था। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर खड़गे को उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गुलबर्गा संसदीय सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 77 वर्षीय खड़गे पिछले साल राज्यसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। वह उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.