मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिट्टी खोदते समय यह हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग खदान में फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम घटवाहा में मंगलवार को मजदूरों के माध्यम से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक खदान धंसक गई, जिससे वहां काम करने वाले तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मिट्टी में दबने वाले तीनों व्यक्तियों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ग्राम घटवाहा निवासी हीरालाल कुशवाहा, पंकज रैकवार और संजय रैकवार के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.