राजस्थान कोर्ट से सलमान ने की अपील

Rajasthan High Courtराजस्थान उच्च न्यायालय में  अभिनेता सलमान खान ने याचिका दायर कर काला हिरण शिकार मामले में अपीलों पर सुनवाई के लिए  छूट देने की मांग की । कार्यवाही में ऑनलाइन पेश होने की अनुमति मांगी। मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती व न्यायमूर्ति दिनेश मेहता की पीठ ने अर्जी स्वीकार करते हुए राज्य व केंद्र सरकारों को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब मांगा है और उसी दिन मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।उल्लेखनीय है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष दो अपील सुनवाई के लिये हैं, जिनमें से एक में बॉलीवुड अभिनेता ने दो काले हिरणों का शिकार करने के एक मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई पांच साल कैद की सजा को चुनौती दी है। वहीं, दूसरी अपील में राजस्थान सरकार ने सह आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और एक स्थानीय व्यक्ति दुष्यंत सिंह को बरी करने के फैसले को चुनौती दी है। सलमान के वकील एच एम सारस्वत ने कहा, हमने एक प्रार्थना के साथ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि उन्हें मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.