After Header-1

वेस्ट इंडीज के पूर्व गेंदबाज मोसले की सड़क दुर्घटना में मौत

एजरा मोसले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है वह 63 वर्ष के थे। उन्होंने वेस्ट इंडीज के लिए दो टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले। मोसले  ब्रिजटाउन के निकट एबीसी हाईवे पर साइकिल से जा रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आती एसयूवी ने उन्हें ब्रिजटाउन के क्राइस्टचर्च के पास टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोसले ने 32 साल की उम्र में साल 1989-90 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट आॅफ स्पेन में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था और उस सीरीज में दूसरा टेस्ट खेला। इसके बाद वह फिर टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए। उन्होंने कैरेबियन टीम के लिए नौ वनडे मैच भी खेले थे। मोसले ने दो टेस्टों में छह विकेट और नौ वनडे में सात विकेट लिए। मोसले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में 279 विकेट लिए थे। मोसले ब्रिजटाउन के सेंट माइकल स्कूल में क्रिकेट कोच थे जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान जैसन होल्डर को तराशा। वह बारबाडोस की पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति के भी सदस्य थे। इसके अलावा मोसले वेस्टइंडीज की महिला टीम के सहायक कोच भी रहे थे। मोसले ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अपनी तेज गेंद से इंग्लिश बल्लेबाज ग्राहम गूच के हाथ की हड्डी तोड़ दी थी। क्रिकेट वेस्ट इंडीज के क्रिकेट निदेशक जिम्मी एडम्स ने मोसले की असामयिक मौत पर गहरा शोक जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.