जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कैमरे में साफ साफ दिखाई दे रही है कि वे रिश्वत ले रही है। यह वीडियो मजाक मजाक में बनाया गया था ताकि उसकी सच्चाई लोगों के सामने आ सके। महिला अधिकारी को लगा कि वीडियो बनाने वाले वे काम कर रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।ऐसा नहीं है कि इस तरह का वीडियो पहली बार सामने आया है। इससे पहले एसीबी की टीम कई अधिकारियों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अब यह महिला अधिकारी कैमरे पर पकड़ी गई है। जो आदमी पैसा दे रहा है उसका चेहरा नहीं देखा जा सकता क्योंकि कोरोना से बचने के लिए उसने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।वहीं इससे पहले एक अन्य घटना में, गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में सहायक अभियंता एन. वी. रमन्ना को गिरफ्तार किया। यह घटना एपीईपीडीसीएल के चितिवालसा सब-स्टेशन में हुई। अधिकारी ने एक व्यक्ति से उसका एक काम करने की एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था एसीबी अधिकारियों से शिकायत की और बाद में एसीबी के अधिकारियों ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

