घायल पुलिसकर्मियों से मिले केन्द्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली:Wounded in clash with agitators involved in tractor rally on Republic Day गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल आंदोलनकारियों के साथ झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों से केन्द्रीय गृह मंत्री  तीर्थराम अस्पताल और सुश्रुत ट्रामा सेंटर गये और वहां उपचार करा रहे घायल पुलिसकर्मियों से मिले। गृह मंत्री ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा घायल पुलिसकर्मियों से मिल रहा हूं। हमें उनकी बहादुरी तथा धैर्य पर गर्व है। उन्होंने ट्विट के साथ अस्पताल दौरे की अपनी तस्वीर भी साझा की है। श्री शाह ने इस दौरान घायल पुलिसकर्मियों से बात की और उनका हाल चाल तथा घटना के बारे में बात की। उन्होंने डाक्टरों से भी घायलों के उपचार के बारे में बात की। वह अपने साथ घायलों के लिए फल भी लेकर गये थे। उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारियों के साथ झड़प में 200 से भी अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। श्री शाह के साथ केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला तथा दिल्ली पुलिस के आयुक्त एन एन श्रीवास्तव भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.