After Header-1

Republic day parade: उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

  • उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला
  •  मणिपुर की झांकी को दूसरे स्थान मिला 

नयी दिल्ली:  गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित उत्तराखंड की ‘केदारखंड’ झांकी को तीसरा स्थान मिला है। गणतंत्र दिवस में इस बार 17 राज्यों की झांकी शामिल की गयी थी जिसमें उत्तर प्रदेश की भव्य राम मंदिर की झांकी को पहला तथा मणिपुर की झांकी को दूसरे स्थान मिला है। उत्तराखंड की झांकी में इस बार ‘केदारखंड’ तस्वीर पेश की गयी थी जिमसें राज्य पक्षी मोनाल, राज्य पशु कस्तूरी मृग और राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के दर्शाया गया था। अब तक कई बार उत्तराखंड की झांकी को पहली बार पुरस्कार के लिए चुना गया है। खेल एवं राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यहां राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में पुरस्कार पाने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया है। उत्तराखंड की तरफ से सूचना उपनिदेशक के एस चौहान ने यह पुरस्कार को प्राप्त किया। सचिव सूचना दिलीप जावलकर तथा महानिदेशक सूचना मेहरबान बिष्ट ने झांकी में शामिल सभी कलाकारों को यह सम्मान पाने के लिए बधाई दी है। उत्तराखंड की ‘केदराखंड’ झांकी में 12 कलाकार शामिल थे और इसके अग्रभाग में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर रहने वाले राज्य पशु कस्तूरी मृग, राज्य पक्षी मोनाल तथा राज्य पुष्प ब्रह्म कमल को दिखाया गया था। झांकी में भगवान शिव के वाहन नंदी के साथ ही केदार यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा भगवान शिव के ध्यान में लीन दिखाया गया। केदारखंड झांकी का सबसे ज्यादा आकर्षण केदारनाथ मंदिर के पिछले हिस्से में मौजूद विशाल शिला रही जो 2013 में आपदा के दौरान कहीं से लुढकते हुए भगवान शिव के दिव्य मंदिर के ठीक पीछे आ गयी थी और वहीं स्थापित होकर बाढ के पानी से मंदिर की रक्षा करती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.