देहरादून / हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा। स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग के लिए निकली मां-बेटी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
घटना आज सुबह नैनीताल जिले के हल्द्वानी-काठगोदाम रोड की है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के स्कूल में होने वाली पैरेंट्स मीटिंग के लिए उसे लेकर पैदल जा रही थी। साथ में उसका 4 साल का छोटा बेटा भी था।
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
