दिशा पाटनी राधे के सिनेमाघरों में रिलीज किये जाने की घोषणा पर बेहद खुश है

मुंबई : Film ‘Radhe फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के सिनेमाघरों में रिलीज किये जाने की घोषणा पर Bollywood actress Disha Patni बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी बेहद खुश है। सलमान खान ने हाल ही में यह घोषणा की है कि उनकी फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ इस वर्ष ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा होने के बाद फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दिशा पाटनी बहुत खुश हैं। उन्हें खुशी इस बात की है कि अब दर्शक इस फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर ले सकेंगे। दिशा पाटनी ने कहा, ‘‘राधे सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। अब इस फिल्म का मजा दर्शक सिनेमाघरों में ले पाएंगे। इसके लिए हम बहुत से लोगों के शुक्रगुजार हैं। बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करती हूं कि जब भी सिनेमाघर जाएं तो स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सावधानियां जरूर बरतें। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में कोरोना वायरल के चलते लॉकडाउन के कारण फिल्म राधे की  पूरी नहीं हो पाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.