After Header-1

दिल्ली में 4 लोगों में कोरोनावायरस बीमारी का नया यूके वेरिएंट पाया गया

नायक अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड के अलग-अलग कमरों में चारों मरीज को रखा गया है।अधिकारियों ने कहा कि इनमें से किसी में भी कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं दिखा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है

दिल्ली : चार लोगों में बुधवार को कोरोना वायरस बीमारी का नया यूके वेरिएंट (कोविड-19) पाया गया है। इन सभी को लोक नायक अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड के अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि इनमें से किसी में भी कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं दिखा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती वायरल से प्रभावित आठ में से चार व्यक्तियों में यूके वेरिएंट पाया गया है।

अस्पताल में वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित रोगियों को अलग रखने के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में अब तक 35 लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 20 ब्रिटेन से लौटकर हैं और अन्य 15 लोग वो हैं जो उनके संपर्क में आए हैं।

2,000 बेड्स वाले लोक नायक अस्पताल को उन व्यक्तियों के आइसोलेशन के लिए नोडल केंद्र के रूप में नामित किया गया है, जिनमें वायरल संक्रमण के नए वेरिएंट का संदेह है- ये लोग 25 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से वापस लौटे हैं या जो पॉजिटिव पाए गए हैं ब्रिटेन से लौटने वालों के संपर्क में आए हैं।

भारत सरकार ने 23 दिसंबर को ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों को निलंबित कर दिया है और दो दिन पहले ब्रिटेन से भारत में आने वालों का टेस्ट शुरू किया। यह कदम ब्रिटेन में सार्स-सीओवी-2 वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण के बाद देश के अन्य हिस्सों में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद उठाया गया है

यूके वेरिएंट में 23 म्यूटेशन हैं, जिनमें से एक स्पाइक प्रोटीन के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन पर है जो वायरस मानव शरीर में प्रवेश करने के लिए उपयोग करता है। माना जाता है कि नया वेरिएंट पहले वाले की तुलना में 70% अधिक तेजी से फैलता है। हालांकि, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को अभी नए वेरिएंट के कारण गंभीर बीमारी या मरने वाले लोगों की अधिक संख्या नहीं दिखी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.