After Header-1

केदारनाथ में 2 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे: हेमंत द्विवेदी

ऋषिकेश।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा इस वर्ष सुचारू और सुखद ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के प्रारंभिक दिनों में ही तीर्थयात्रियों का उत्साह देखने योग्य है और व्यवस्थाएं संतोषजनक रूप से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक कुल 84,942 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए हैं। वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 2,07,452 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। इस तरह श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख के निकट है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.