आतंकियों ने पुलिस गश्त वाहन पर किया हमला

जम्मू-कश्मीर : Terrorists are secretly attacking the security forces आतंकिय छिपकर सुरक्षाबलों पर वार कर रहे हैं। शुक्रवार को आतंकियों ने इसी तरह की एक वारदात को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़  के दादपेठ इलाके में पुलिस का एक वाहन गश्त पर निकला था। इसी दौरान आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। वहीं अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.