After Header-1

तांडव: माफी के बाद भी नहीं थम रहा विवाद

OTT platform entertainment during lockdown लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के क्षेत्र में तीसरे पर्दे के तौर पर उभरा है। इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों या वेब सीरीजों का सेंसर नहीं किया जाता, यानी कि ओटीटी के लिए किसी तरह का कोई सेंसर बोर्ड नहीं है जिसके कारण ओटीटी के काफी कंटेंट विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले साल अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनीं वेब सीरीज पाताल लोक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। जिसमें पालतू कुतिया का नाम सावित्री रखा गया था जिसे लेकर काफी विवाद हो गया था। अब सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ हिंदू संगठनों ने सैफ अली खान की फिल्म ‘ताडंव’ पर पूजनीय देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विवादित कंटेंट आने के बाद आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अलर्ट हो गया है। वह जल्द ही ओटीटी के लिए नयी गाइडलाइंस जारी करेगा।अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित तांडव वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि अगर गैर-इरादतन तरीके से इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे बिना शर्त माफी मांगते हैं। इस सीरीज में हिंदू देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया और पूरी टीम की तरफ से मांफी मांगी। ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ह्यहमारी ओर से गंभीरता के साथ माफी इस बयान को तांडव के कास्ट और क्रू की ओर से आधिकारिक बयान बताया गया। इसमें कहा गया कि ह्यतांडव की टीम सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर करीब से नजर रख रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.