सारा अली खान का फोटो वायरल

नयी दिल्ली: अब सारा अली खान भी वेकेशन का मजा ले रही हैं। उन्होंने पहले दिन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।इन तस्वीरों में सारा बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। कई यूजर्स सारा के लुक और स्टाइल की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।’कुली नंबर वन’ की रिलीज और ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग के बाद वह वैकेशन के लिए मालदीव्स पहुंची हैं। समुद्र किनारे के इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘मिट्टी में पैर और नाक को चूमतीं सूरज की किरणें।’ इन तस्वीरों में सारा अली खान का ग्लैमरस स्टाइल देखने को मिल रहा है।इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को 29.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर सारा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।और सारा भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं। सारा अली खान इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। कभी फिल्म की सेट से, कभी जिम से.. तो कभी किसी इवेंट से.. जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं।सारा अली खान हॉटनेस और खूबसूरती का शानदार कॉम्बिनेशन हैं। उनकी तस्वीरें ये बात साबित करती हैं।सारा अली खान अब तक चार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं- केदारनाथ, सिंबा, लव आजकल, कुली नंबर.. वहीं आने वाली फिल्म है अतरंगी रे, जिसमें वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.