After Header-1

विलेन के किरदार में नजर आयेंगे अर्जुन रामपाल

300×250 ADS-1

मुंबई:Arjun Rampal Villain in the film Dhakad  फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल एक ख़ूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका लुक रिवील किया गया, जिसमें अर्जुन  डेंजरस दिख रहे हैं। अर्जुन ने अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। अर्जुन एक मर्सिनरी जैसे लुक में हैं। तांबई चेहरा, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन वाकई किलर लग रहे हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा,  बूम। बुराई को एक नया नाम मिल गया, रूद्रवीर। एक प्रतिनायक, जो ख़तरनाक, तिल और उतना ही शांत है। धाकड़ इसी साल एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धाकड़ एक हाई ओक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसमें कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.