ARMYDAY: मोदी ने देश के सैनिकों को दी बधाई

नई दिल्ली:  Army day सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने देश के सैनिकों  को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध सेना ने हमेशा राष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है।मोदी ने 73वें सेना दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ह्यह्यमां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।वहीं, अमित शाह ने भी सेना दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। देश के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण पर सभी देशवासियों को गर्व है। हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.