मुरादनगर हादसा: आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद: मुरादनगर श्मशान हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी (Muradnagar crematorium tragedy contractor Ajay Tyagi arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद से ही ठेकेदार अजय त्यागी फरार चल रहा था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार (4 जनवरी) देर रात गिरफ्तार किया गया है। अजय त्यागी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।पुलिस ने किस-किस पर किया केस दर्ज गाजियाबाद मुरादनगर श्मशान घाट में घटिया निर्माण की वजह से वहां की छत गिर गई और जिसकी वजह से ये हादसा हो गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद ठेकेदार को मुख्य आरोपी बनाया था और नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद के एसएसपी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पांच लोगों की टीम को लगा दिया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अजय त्यागी शहर से बाहर है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज (5 जनवरी) को कोर्ट में पेश कर सकती है।

Leave a Reply